*👉🏻 बिना वजह घर से निकले तो होगी कारवाई, मामला भी हो सकता है दर्ज* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 31 मार्च 2020-(प्रदीप भल्ला)-कुछ दिनों से कर्फ्यू को मज़ाक समझ कर सड़कों पर घूमने वाले लोगों को अब घर से बाहर सोच समझ कर निकलना पड़ेगा। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने सभी अधिकारियों को उन लोगों पर सख्ती करने के आदेश दिए हैं जो बिना किसी वजह के कर्फ्यू के दौरान सड़कों पर घूमने के लिए निकल पड़ते हैं। आज पुलिस के उच्च अधिकारियों ने शहर की अलग-अलग सड़कों पर नाकेबंदी कर बिना वजह सड़कों पर निकलने वाले लोगों पर सख्ती करनी शुरू कर दी है।
अगर कोई भी व्यक्ति बिना वजह से कर्फ्यू के दौरान सड़क पर निकलता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बिना वजह सड़कों पर आने वाले लोगों के चालान करने के साथ-साथ उन पर धारा 188 के तहत मामला भी दर्ज किया जाएगा। पंजाब सरकार ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लोगों का बचाव करने के लिए पूरे पंजाब में कर्फ्यू लगाया हुआ है, लेकिन कुछ लोग कर्फ्यू को मजाक समझ कर शहर की सड़कों पर बिना वजह घूमने के लिए निकल पड़ते हैं जिसके कारण महामारी के फैलने का खतरा बना हुआ है। अब एक बार फिर से पुलिस प्रशासन ने उन लोगों पर सख्ती करने का निर्णय लिया है जो बिना वजह सड़कों पर निकलते हैं। अब ऐसे लोगों को सोच समझकर ही घर से निकलना होगा जो कर्फ्यू को मजाक समझ रहे हैं।

