*👉🏻 संजीव टोनी पंचतत्व में विलीन, बड़े बेटे वैभव दुग्गल ने दी मुखाग्नि* *👉🏻 रस्म किरया कल किशनपुरा स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में*

जालंधर,30 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-दैनिक जागरण के पूर्व वरिष्ठ फोटोजर्नलिस्ट, प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया एसोसिएशन के संस्थापक प्रधान व पंजाब प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव संजीव टोनी आज पंचतत्व में विलीन हो गए। आज दोपहर 1:00 बजे किशनपुरा श्मशान घाट 
में उनके बड़े बेटे वैभव दुग्गल ने मृत देह को मुखाग्नि दी। दुख की इस घड़ी में श्मशान घाट में मौजूद हर एक व्यक्ति की आंखों में आंसू थे। स्वर्गीय संजीव टोनी के तीन बच्चे हैं। जिनमें दो बेटे व एक बेटी है। बेटी विदेश में पढ़ाई कर रही है। जबकि दोनों बेटे प्राइवेट जॉब पर हैं। *रस्म किरया कल दिन रविवार दोपहर 1 से 2 बजे किशनपुरा में स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर* में होगी। श्रद्धांजलि देने वालों में विधायक सुशील रिंकू, भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहिंदर भगत सहित पत्रकार भाईचारे के लोग व धार्मिक,सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।
