*👉🏻 पंजाब सरकार द्वारा देशद्रोही गुरपतवंत सिंह पन्नू पर मामला दर्ज करने के फैसले को शिवसेना हिंद ने सराहा* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
मोहाली,11 अप्रैल 2020-(एच.ई)-सिख फॉर जस्टिस के बैनर तले पंजाब के भोले-भाले युवाओं को भड़काने वाले देशद्रोही गुरपतवंत सिंह पन्नू पर पंजाब सरकार द्वारा मामला दर्ज किए जाने का शिवसेना हिंद ने स्वागत किया है। शिवसेना हिंद की एक विशेष बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें पंजाब प्रधान सौरभ अरोड़ा और शिवसेना हिंद के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ईशांत शर्मा विशेष रूप से पहुंचे। इस मौके पर सभी ने मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह और डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता की सराहना की। अपने-अपने संबोधन के दौरान सभी नेताओं ने कहा कि सिख फॉर जस्टिस के बैनर तले देशद्रोही गुरपतवंत सिंह पन्नू इस महामारी के दौरान भी पंजाब के युवाओं को भड़काने का काम कर रहा था। पंजाब सरकार ने इस देशद्रोही पर अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर एक सराहनीय कार्य किया है। शिवसेना हिंद ने अब केंद्र सरकार से मांग की है कि इस देशद्रोही को भारत लाकर फांसी पर लटकाया जाए।