*👉🏻 एक लड़ाई कोरोना की तो एक लड़ाई भूख की* *👉🏻 राशन ना मिलने पर लोगों ने विधायक रजिंदर बेरी और पार्षद जगदीश दकोहा के खिलाफ लगाया धरना* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक 👇🏻*
जालंधर, 31 मार्च 2020-(प्रदीप भल्ला)-कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे लोग अब भूख से भी जंग लड़ रहे हैं। वार्ड नंबर 12 के अंतर्गत आते रामा मंडी-दकोहा रोड पर लोगों ने राशन ना मिलने के कारण विधायक राजिंदर बेरी और पार्षद जगदीश गग्ग (जगदीश दकोहा) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि पिछले 4 दिनों से विधायक राजिंदर बेरी और पार्षद जगदीश दकोहा द्वारा उनके इलाके में राशन देने की बात कही जा रही है लेकिन आज तक उनके इलाके में एक भी दाना चावल या दाल का नहीं पहुंचा है।
घरों में जो भी राशन पड़ा हुआ था वह अब खत्म हो चुका है और उन्हें भूख से दो-चार हाथ करने पड़ रहे हैं। इलाका निवासियों ने कहा कि एक तो पंजाब में कर्फ्यू लगा हुआ है जिस कारण वह काम पर भी नहीं जा सकते। अगर काम पर जा पाते तो कुछ कमा कर वह खाने-पीने के सामान का इंतजाम कर सकते थे। घर पर बैठे रहने के कारण ना तो कोई कमाई का जरिया रहा है और ना ही खाने के लिए राशन। प्रदर्शनकारियों ने विधायक राजिंदर बेरी और इलाका पार्षद जगदीश दकोहा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और साथ ही कहा कि चुनावों के समय तो वे घर-घर जाकर लोगों से वोट मांगते थे और तरह-तरह का सामान बांटते थे, लेकिन मुसीबत की इस घड़ी में केंद्रीय क्षेत्र के विधायक राजिंदर बेरी और पार्षद जगदीश दकोहा ने उनके इलाके की सार तक नहीं ली। इलाका निवासियों ने मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह से मांग की है कि जिला प्रशासन के जरिए उनके घरों में राशन पहुंचाया जाए ताकि वह अपने और अपने बच्चों का पेट भर सके।
