*👉🏻 120 किलो चूरा पोस्त,दो किलो अफीम सहित चार तस्कर काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 29 मई 2020-(प्रदीप भल्ला)- कमिश्नरेट पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब सीआईए स्टाफ 1 और 2 की टीमों ने अलग-अलग जगह से नाकाबंदी दौरान दो ट्रक में सवार चार नशा तस्करों को 120 किलो चूरा पोस्त और 2 किलो अफीम सहित गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ 1 और 2 की टीमों ने समराई पिंड जंडियाला रोड के पास से एक प्याज के ट्रक को रोका जिसमें 2 लोग सवार थे। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम अमरजीत सिंह उम्र 51 साल निवासी बाबा बकाला अमृतसर और दूसरे ने अपना नाम गुरप्रीत सिंह उम्र 35 साल निवासी तरनतारन बताया। पुलिस पार्टी ने ट्रक की तलाशी ली तो डीजल टैंक के पास एक गुप्त कैबिन में से 120 किलो चूरा पोस्त और 1 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की उन्होंने बताया कि वह इंदौर से प्याज की सप्लाई देने के लिए अमृतसर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने नशे की सप्लाई भी करनी थी। आरोपियों ने बताया कि वह राजस्थान से नशा लाकर पंजाब के अलग-अलग शहरों में सप्लाई करते हैं। आरोपी ढाई साल से यह काम कर रहे हैं। इसी प्रकार दूसरी पुलिस पार्टी ने सोफी पिंड इंडियन ऑयल डिपो के सामने से एक ट्रक को रोका जिसमें नारियल भरे हुए थे। उसमें भी 2 व्यक्ति सवार थे। पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम अश्वनी कुमार निवासी पठानकोट बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसके कैबिन में से 1 किलो अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बैंगलोर से नारियल लेकर जम्मू की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है