*👉🏻 वेस्ट क्षेत्र का मशहूर अपराधी अजय पाल सिंह निहंग गिरफ्तार* *👉🏻 7 अवैध पिस्तौलें और 117 जिंदा कारतूस बरामद* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*




जालंधर, 16 नवंबर 2020-(एच.ई)- थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने मशहूर क्रिमिनल अजय पाल सिंह निहंग को गिरफ्तार कर उसके पास से 7 अवैध पिस्तौल और 117 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि थाना डिवीजन नंबर पांच के प्रभारी को उस समय बड़ी सफलता मिली जब उन्होंने जालंधर वेस्ट क्षेत्र के मशहूर अपराधी अजय पाल सिंह निहंग को गिरफ्तार कर लिया। अजय पाल सिंह निहंग पर पहले भी अलग-अलग शहरों में 7 मामले दर्ज हैं।
जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, एनडीपीएस और मारपीट के मामले शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अजय पाल सिंह निहंग ने अक्तूबर महीने में एक स्पेयर पार्ट्स कारोबारी को गन प्वाइंट पर उठाकर धमकाया था।
अजय पाल सिंह निहंग के पास से 32 बोर, 315 बोर और 12 बोर की अवैध पिस्तौलें बरामद हुई है। पुलिस ने अजय पाल पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
