साढ़े 7 घंटे चले ऑप्रेशन के बाद पी.जी.आई. के डॉक्टरों ने जोड़ा ASI का हाथ
4/12/2020 7:22:24 PM

पटियाला (बलजिन्द्र): पटियाला पुलिस के ए.एस.आई. हरजीत सिंह, जिसका हाथ आज सब्जी मंडी में हुए घातक हमले में काटा गया था, का पी.जी.आई. के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने साढ़े सात घंटों के सफल ऑप्रेशन के बाद जोड़ दिया है। यह जानकारी देते एस.एस.पी. मनदीप सिंह सिद्धू ने पी.जी.आई. के डाक्टरों का विशेष धन्यवाद किया है।

सिद्धू ने बताया कि पी.जी.आई. के डॉक्टरों ने ए.एस.आई. हरजीत सिंह का काटा हाथ जोड़ने के लिए सुबह 10 से शाम साढ़े 5 बजे तक लगातार साढ़े 7 घंटे ऑप्रेशन किया और यह ऑप्रेशन कामयाब रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस
का यह जांबाज अधिकारी हौंसलो में है और इसकी असली स्थिति का 5 दिनों बाद पता लग सकेगा। उन्होंने बताया कि आज पटियाला में कर्फ्यू और राहत कामों में लगी पुलिस पर हमलों ने पंजाब और पंजाबियत को शर्मशार किया है। एस.एस.पी. ने कहा कि यह बहुत अफसोसनाक बरताव है जब पुलिस के उस हाथ को ही काट दिया गया, जो अपनी ड्यूटी साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद करते हुए कर्फ्यू के शुरू से ही लंगर और राशन बांट रहे थे।

एस.एस.पी मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि यह व्यक्ति, जो कि निहंगों के भेस में आए थे, ने निहंगों के बाणें का भी निरादर किया है और इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए, वह थोड़ी है। उन्होंने कहा कि पटियाला पुलिस ने जिलों में जहां संकट की इस घड़ी में आम लोगों को महामारी से बचाने के लिए और कर्फ्यू को लागू करने के लिए दिन रात एक किया है, वहां ही पुलिस ने जरूरतमंदों को भी लंगर और राशन पहुंचाते हुए मदद की है।

