*👉🏻 अब की बार लोकसभा चुनावों में नौजवान और मुलाजिम.. कांग्रेसियों के झूठे लारो में नहीं आएंगे-ठेका मुलाज़िम एक्शन कमेटी* *👉🏻 अलग-अलग मुलाजिम एक्शन कमेटी के सदस्यों ने पंजाब सरकार के खिलाफ बस स्टैंड में किया रोष प्रदर्शन*
जालंधर,4 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)-पंजाब सुबारडीनेट सर्विसेज फेडरेशन, पंजाब यू.टी मुलाजिम, पेंशनर एक्शन कमेटी, ठेका मुलाजिम एक्शन कमेटी के सदस्यों ने जालंधर बस स्टैंड में पंजाब सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि विधानसभा 2017 के चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुलाजिमों और जनता के साथ झूठे वादे किए थे जो आज तक पूरे नहीं हो सके।
मुलाजिमों ने सरकार समक्ष अपनी कुछ मांगे रखी थी। जिन में कच्चे मुलाजिमों को पक्का करना, छठ पे कमिशन लागू करना, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करना, महंगाई भत्ता जारी करना, ट्रांसपोर्ट बिजली विभाग व अन्य विभागों का निजीकरण बंद करना, युवाओं को स्मार्टफोन देना, बेरोजगारी भत्ता देने की जो मांगे थी सरकार ने उन्हें पूरा नहीं किया है। जबकि 2017 के चुनावों के दौरान सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का वादा किया गया था। मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूरी कांग्रेस पार्टी ने आम जनता, मुलाजिमों और नौजवानों के साथ धोखा किया है। जो वह इस बार लोकसभा चुनावों में भी करने वाले हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस बार अगर कोई कांग्रेसी प्रत्याशी हमसे वोट मांगने आएगा तो सभी कमेटियों के सदस्य उनसे पिछले चुनावों दौरान किए गए वायदों के बारे में प्रश्न करेंगे। प्रदर्शनकारियों में शामिल कुलविंदर कौर, तरलोचन, गगनदीप, चंदन, सुभाष, हरविंदर ने कहा कि मुलाजिमों की मांगों को लेकर उनकी कमेटी के प्रमुख नेता सज्जन सिंह चंडीगढ़ बस स्टैंड में 1 मई से मरण व्रत पर बैठे हुए हैं और बाकी मुलाज़िम कमेटियों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनका साथ देने के लिए पंजाब के अलग-अलग शहरों में सरकार विरोधी रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगे पूरी ना कि तो इस चुनावों में उसके नतीजे कांग्रेस सरकार को भुगतने पड़ेंगे। रोष प्रदर्शन कर रहे सदस्यों ने कहा कि सरकार के खिलाफ इसी तरह प्रदर्शन जारी रहेंगे।

