*👉🏻 पुलिस कमिश्नर ने पीसीआर कर्मियों को दिए दिशा निर्देश*
जालंधर,30 सितम्बर-(प्रदीप भल्ला)- पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आज पुलिस लाइन में सभी पीसीआर कर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें दिशा निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर ने पीसीआर टीमों को किसी भी घटना से निपटने के लिए अलर्ट रहने के लिए कहा और शहर में अमन कानून कायम रखने के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने बताया कि इस समय 29 जूलो और 27 मोटरसाइकिल पीसीआर टीमों के पास मौजूद है, जो 24 घंटे ड्यूटी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर पीसीआर टीमों को और भी बेहतर बनाया जाएगा। पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने सभी पीसीआर कर्मियों को अपराध से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीसीआर कर्मी ही सबसे पहले किसी भी वारदात पर पहुंच सकते हैं और अमन कानून कायम रख सकते हैं। इस मौके पर डीसीपी गुरमीत सिंह, एडीसीपी डी सुडरविली, एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल, एसीपी सतिंदर चड्ढा, एसीपी एच एस भल्ला व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।



