*👉🏻 वेस्ट क्षेत्र में मिला कोरोना संक्रमित,एलपीयू से मिली संक्रमित युवती की जांच करने वाले मेडिकल स्टॉफ और मैस कर्मी की रिपोर्ट नेगेटिव* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,14 अप्रैल 2020-(एच.ई)-वेस्ट क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के कारण इलाके में दहशत पैदा हो गई है। बस्ती दानिशमंदा में रहने वाले 72 वर्षीय जीतलाल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद बस्तियात क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। जीतलाल कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती भी 25 हो गई है, लेकिन राहत की खबर यह है कि एलपीयू से मिली कोरोना संक्रमित युवती की जांच करने वाले मेडिकल स्टाफ और एलपीयू की मैस के मृतक कर्मचारी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

