*👉🏻 मशहूर गैंगस्टर प्रीत फगवाड़ा और राजा पहाड़िया गिरफ्तार*
दिल्ली,2 नवंबर-(नोनू शर्मा)- मशहूर गैंगस्टर राजा पहाड़ी और प्रीत फगवाड़ा को दिल्ली पुलिस ने हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। दोनों गैंगस्टर पंजाब में काफी चर्चित है और पंजाब के कई शहरों की पुलिस को वांछित थे।जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने इनके पास से पिस्टल व गोलियां भी बरामद की है।

