*👉🏻 पंजाब के 5 शहर किए गए हॉटस्पॉट घोषित, क्या वजह है शहरों को हॉटस्पॉट घोषित करने की* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 15 अप्रैल 2020-(प्रदीप भल्ला)- सरकार द्वारा पंजाब के 5 शहरों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। हॉटस्पॉट घोषित किए गए शहरों में जालंधर, होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर और मोहाली शामिल है।
–क्यों किये गए हॉटस्पॉट घोषित–
जिन शहरों में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती पाई जाती है उन शहरों को हॉटस्पॉट की श्रेणी में लाया जाता है। मंगलवार तक राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती 184 हो गई थी। सेहत विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को पठानकोट में चार, मोहाली में दो, गुरदासपुर, जालंधर और पटियाला में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए थे। जिसके बाद पंजाब के सभी शहरों से कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े देखने के बाद सरकार द्वारा जालंधर, होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर और मोहाली को कोरोना हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया।