*👉🏻 चौथे दिन भी शिवसेना हिंद ने दो हज़ार लोगों तक पहुंचाया खाना* *👉🏻 सिर्फ लंगर लेने के लिए ही फोन करें:-ईशांत शर्मा* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 26 मार्च 2020-(एच.ई)-जालंधर में कर्फ्यू दौरान जहाँ लोगों को बहुत कुछ झेलना पड़ रहा है। वहीं दूसरी और इस कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ने के लिए गरीबों का सहारा बनी शिवसेना हिन्द।
जिन्होंने चौथे दिन भी 2000 लोगो को लंगर बांटा। शिवसेना हिन्द के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ईशांन्त शर्मा ने बताया की उन्हें कल कई जरूरतमंदों का फ़ोन आया था। जिसके बाद जिनको खाने की जरूरत थी तो शर्मा ने अपनी टीम के साथ वहां जाकर लोगो को लंगर की सेवा की। शर्मा जी ने कहा की कुछ लोग बिना मतलब के फ़ोन कर देते है तो मेरी सबसे अपील है जिसको लंगर की जरूरत है वही फ़ोन करे।
शर्मा ने बताया की चौथे दिन ईश्वर कॉलोनी, निजात्म नगर, जल्लोवाल आबादी के इलाकों में घर घर जाकर लंगर बांटा गया है। वही शर्मा ने कहा की सब लोग अपने अपने घरो में रहे, बिना किसी काम से घर से बाहर ना निकले और पुलिस प्रशासन का साथ दे। हम बहुत जल्द इस वायरस की महामारी से लड़ाई जीत जाएंगे।
शर्मा ने कहा की सरकार सभी लोगों को जरूरत का सामान मुहैय्या करवाने का एलान तो कर दिया है लेकिन कल जो राशन वालो के नंबर सरकार ने लोगो को जारी किये थे उनमें से कई नंबर बंद थे तो कोई फोन उठा कर जवाब नहीं देता था। शर्मा ने सरकार से अपील की है कि लोगो की ज्यादा से ज्यादा मदद करें।