*👉🏻 जालंधर में 16 पॉजिटिव मामले आए इन क्षेत्रों से* *👉🏻 सीएम ने राज्य के सभी डीसी और डीजीपी को अपने-अपने जिलों की सीमाएं सील करने के लिए आदेश* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 01 मई 2020-(एच.ई)- जालंधर में आज एक बार फिर से कोरोना बंब फटा है। जालंधर में एक साथ 16 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिसके बाद मरीजों की गिनती बढ़कर 105 पर पहुंच गई है। जो 16 मामले सामने आए हैं उनमें 6 महिलाएं शामिल है। जिनमे 2 जालंधर कैंट के हैं जिनमें एक 50 साल का व्यक्ति है। 1 गुरु अमरदास नगर का 50 वर्षीय व्यक्ति, 1 इंदिरा कॉलोनी धीना की 46 साल, 1 फिल्लौर की 62 वर्षीय महिला, 1 नूरमहल के रामपुर की 58 वर्षीय की महिला, 1 बस्ती शेख की 58 वर्षीय महिला, 1 सिविल लाइन आर्मी एन्क्लेव का 26 वर्षीय व्यक्ति,1 दात्तार नगर रामा मंडी का 32 साल का व्यक्ति, 1 गुरजेपाल नगर की 19 साल की लड़की, 1 डीएवी कॉलेज के पास 25 वर्षीय युवती, 1 सँगल सोहल का 15 साल का लड़का, 1 वडाला चौक के पास 25 साल का व्यक्ति,और 1 गीता मंदिर के पास 60 साल की महिला है। वहीं मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने राज्य के सभी जिलों के डीसी और डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता से बातचीत कर राज्य के सभी जिलों की सीमाओं को पूर्ण रूप से सील करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जो श्रद्धालु बाहर से पंजाब में आ रहे हैं उनके वाहनों की जांच करने के बाद सभी श्रद्धालुओं को क्वॉरेंटाइन किया जाए। इसके अलावा और किसी भी वाहन को राज्य में प्रवेश करने की अनुमति ना दी जाए। सीएम ने सभी अधिकारियों कर्फ्यू को सख्ती से लागू करने के आदेश भी दिए हैं।