*👉🏻लूटपाट का आरोपी काबू, 4 मोबाइल बरामद*
जालंधर,4 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने लूटपाट के आरोपी को 4 मोबाइलों सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि वह जुल्का पेट्रोल पंप काला संघिया रोड पर मौजूद थे और लोगों की तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से 4 चोरी के मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उस पर पहले भी एनडीपीएस का मामला दर्ज है जिस में उसे 10 साल की सजा हुई है। जिसमें वह चंडीगढ़ से जमानत पर आया हुआ है। पुलिस ने पकड़े हुए आरोपी की पहचान राहुल पुत्र कुलदीप सिंह निवासी सतरां मोहल्ला बस्ती शेख के रूप में बताई है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

