*👉🏻 मेहमी इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक के बेटे अनमोल मेहमी को मिली जमानत* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर,13 मई 2020-(एच.ई)-नकोदर रोड स्थित मेहमी इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक के बेटे अनमोल मेहमी को अदालत से राहत मिल गई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मिल्क बार चौक में पुलिस नाके पर 20 वर्षीय युवक अनमोल मेहमी को पुलिस द्वारा रोका गया था जोकि अपनी कार में सवार था। जिसके बाद युवक पुलिस कर्मी को अपनी कार के बोनट पर घसीटता हुआ कुछ दूर ले गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। युवक के परिजनों द्वारा मुख्यमंत्री और डीजीपी से मांग की थी कि युवक का भविष्य देखते हुए उसे राहत दी जाए। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने भी डीजीपी को कहा था कि युवक का भविष्य देखते हुए उससे नरमी बरती जाए। आज युवक ने माननीय अदालत में राहत की अर्जी लगाई थी जिसे मंजूर कर लिया गया है और अनमोल मेहमी को जमानत मिल गई है।
