*👉🏻 सड़कों की हालत ना कांग्रेस के कार्यकाल में सुधरी और ना ही आम आदमी पार्टी के* *👉🏻 महानगर की सड़कों की खस्ता हालत,चंदन नगर अंडरब्रिज के साथ लगती सड़क धंसी, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*

जालंधर, 25 जुलाई 2022-(प्रदीप भल्ला)-(तस्वीरें:-ज्ञान सिंह)- महानगर की सड़कों की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। सड़कों की हालत ना तो कांग्रेस के कार्यकाल में सुधरी और ना ही आम आदमी पार्टी के राज में।
वैसे तो शहर की हर सड़क की हालत खस्ता हो चुकी है लेकिन बरसात के इस मौसम में चंदन नगर अंडर ब्रिज के साथ लगती सड़क भी मिट्टी खिसकने के कारण धंस चुकी है। चंदननगर में रहने वाले लोगों का कहना है कि इस धंस चुकी सड़क के पास से गुजरने में भी डर लगता है कि कहीं कोई बड़ा हादसा ना हो जाए। लोगों का कहना है कि कांग्रेस सरकार के वक्त शहर की कई सड़कों को खोद दिया गया था जिन्हें आज तक दोबारा बनाया नहीं गया है।
बरसात के इस मौसम में सड़कें दलदल में तब्दील हो चुकी हैं और वहीं अब चंदन नगर अंडर ब्रिज की सड़क धंसने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को अपनी जान का खतरा भी बन गया है। महानगर के लोगों की पंजाब सरकार से अपील है कि वह शहर की सड़कों की हालत को जल्द से जल्द सुधारें, क्योंकि सरकार लोगों से अलग-अलग रूप से टैक्स तो वसूल रही है लेकिन सहूलत ना के बराबर है।
तस्वीरें:-ज्ञान सिंह

