*👉🏻 केंद्र ने लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइन जारी की* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
दिल्ली,17 मई 2020-(एच.ई)-केंद्र सरकार ने लॉक डाउन 4.0 को 31 मई तक बढ़ा दिया है।लॉक डाउन के चौथे चरण में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक जारी रहेगी। मेट्रो सेवाओं पर रोक जारी रहेगी। गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। गृह मंत्रालय की ओर से जारी दिशानिर्देश के मुताबिक, स्टेडियम खुले रहेंगे। लेकिन उनमें दर्शकों पर पाबंदी रहेगी। बसों को छूट दी गई है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को लॉक डाउन के चौथे चरण के लिए गाइडलाइन भेज दी है। सूत्रों के अनुसार पंजाब में लॉक डाउन के लिए कल दोपहर तक गाइडलाइन जारी की जाएगी। जिसके बाद पता चलेगा कि पंजाब में लॉक डाउन में क्या रियायत दी जाएगी।


