*👉🏻 बिजली यूनिट फ्री देने के वादे करने वाली सरकार से अब बिजली सप्लाई भी नहीं हो रही पूरी, बिजली कटों से हुई आवाम परेशान* *👉🏻 कोयले की कमी के कारण लग रहे पावर कट-सूत्र, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 09 अक्तूबर 2021-(एच.ई)-चुनाव नजदीक आते ही पंजाब में मौजूदा सरकार और विपक्षी पार्टियों ने पंजाब की जनता को लुभाने के लिए 300 यूनिट बिजली फ्री देने के वादे कर दिए, लेकिन बिजली विभाग के हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में बिजली विभाग के पास कोयले की कमी होने के कारण बिजली कट लगने शुरू हो चुके हैं।
जालंधर में आज सुबह से ही तीन बार बिजली के कट लग चुके हैं जिस कारण आवाम परेशान हो चुकी है। लोगों का कहना है कि 300 यूनिट फ्री बिजली देने के वादे करने वाली सरकार से मोटे बिजली बिल लेकर भी सही तरीके से बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही तो वह 300 यूनिट फ्री कहां से दे पाएगी। 2-2 घंटे से भी ज्यादा के कट लगने के कारण आम जनता और फैक्ट्री मालिक परेशान हो चुके हैं। मॉडल हाउस के बिट्टू, मकसूदां के राजू, देओल नगर नगर के दीपक, राजनगर के राजेश, लंबा पिंड चौक के ज्ञान, हरदीप नगर के सुरेंदर ने कहा कि बिजली कटों ने परेशान कर दिया है क्योंकि ज्यादातर बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है लेकिन थोड़ी थोड़ी देर बाद ही बिजली के कट लग जाने के कारण बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। अभी तो मौसम भी पूरी तरह से बदला नहीं है और बिजली विभाग ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि सरकार क्या इस तरीके से बिजली के कट लगाकर लोगों को 300 यूनिट फ्री देगी। अगर इसी तरह कट लगते रहे तो वैसे ही लोगों के बिजली बिल कम आएंगे। शायद सरकार यही सोच रही है कि इसी प्रकार कट लगाकर लोगों के बिजली बिलों में कटौती कर दी जाए। आने वाले चुनावों में बिजली व महंगाई बड़े मुद्दे हैं जो सत्ता पलट करने के लिए काफी है। अगर मौजूदा सरकार को फिर से सत्ता में लौटना है तो लोगों को परेशान करने की बजाय अपने हालात सुधारने की तरफ ध्यान दें और बिजली कट लगा कर लोगों को परेशान ना करें।


