*👉🏻 हार्डवेयर की दुकान में चोरी*
जालंधर,30 मार्च-(प्रदीप भल्ला)-थाना आठ के अंतर्गत आते गुज्ज़ा पीर रोड पर चोरों ने पेंट एंड हार्डवेयर स्टोर को निशाना बना चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी देते हुए हांडा हार्डवेयर स्टोर के मालिक ऋषि हांडा पुत्र सुरिंदर हांडा ने बताया कि वह रात 8:15 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। जब दुकान में अंदर जाकर जांच की तो पता चला की चोर उनकी दुकान के साथ बन रही निर्माणधीन बिल्डिंग की छत से दाखिल हुए थे। चोरों ने दुकान के गल्ले में पड़ी 1500 रुपये की नकदी व सीसीटीवी की डीवीआर चोरी कर ली। दुकान मालिक ने बताया कि चोरों ने एक साल में दूसरी बार दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना थाना आठ की पुलिस को दे दी गई है।

