👉🏻 अवतार नगर में रात को सड़क पर खड़ी कारों के शीशे तोड़े, म्यूजिक सिस्टम और टायर किए चोरी
👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻
जालंधर, 31 मई 2023-(प्रदीप भल्ला)- थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत पड़ते अवतार नगर मेन रोड पर खड़ी कारों के शीशे तोड़कर म्यूजिक सिस्टम व टायर चोरी किए गए हैं। 
जानकारी देते हुए अवतार नगर के रहने वाले दीपक कुमार ने बताया कि वह अवतार नगर गली नंबर 6 में रहते हैं और रोजाना ही अपनी स्विफ्ट गाड़ी pb08 बीबी 0752 अवतार नगर मेन रोड पर खड़ी करते हैं। रात को भी वह गाड़ी खड़ी कर अपने घर चले गए। सुबह जब सैर के लिए निकले तो उन्होंने देखा कि उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ कर अंदर से म्यूजिक सिस्टम और एयर कंडीशनर चोरी किया गया है। जब उन्होंने जांच की तो पाया कि कार की डिक्की में से टायर भी चोरी किया गया है। वही दूसरी तरफ खड़ी बलेनो गाड़ी नंबर pb06 bc8317 के टायर भी चोरी किए गए हैं। घटना की सूचना तुरंत ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी गई।
जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। आसपास के रहने वाले लोगों का कहना है कि चोरी की वारदातों को नशेड़ी व्यक्ति अंजाम देते हैं क्योंकि वह आसपास घूमते रहते हैं और रात को मौका देख कर वारदात को अंजाम दे देते हैं। इलाका निवासियों ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि इलाके में पीसीआर की गश्त बढ़ाई जाए।