*👉🏻 मामला गांव निझरां के खेतों में से महिला की लाश मिलने का* *👉🏻 50 दिनों के बाद भी नहीं मिला महिला का कातिल, पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों ने जताया रोष* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 25 मई 2020-(प्रदीप भल्ला)- 50 दिन बीत जाने के बाद भी देहात पुलिस गांव निझरां में कत्ल की गई महिला के कातिल को पकड़ नहीं पाई है। जिसके कारण परिवारजनों और इलाका निवासियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष पैदा हो रहा है। मृतक सीता रानी पत्नी जोगिंदर उर्फ राम लुभाया निवासी गांव निझरां की बेटी मनप्रीत कौर ने बताया कि 5 अप्रैल को उनकी माता का शव गांव के ही खेतों में पड़ा हुआ मिला था। जिसके बाद डीएसपी सुरिंदर पाल धोगड़ी, थाना लांबड़ा के प्रभारी पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गए थे और लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस ने परिजनों को विश्वास दिलाया था कि जल्द से जल्द वह कातिल को पकड़ लेंगे। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन कातिल तक नहीं पहुंच पाई। जिसके बाद परिजनों ने एसएसपी देहाती को एक मांगपत्र सौंपकर कातिल को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग की थी। मांग पत्र सौंपने के बाद भी पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई भी आला अधिकारी पीड़ित परिवार के पास नहीं पहुंचा।
आज 50 दिन बीत जाने के बाद मृतक के परिजन और गांववासी इकट्ठा हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गांव के सरपंच और इलाका निवासियों ने पुलिस प्रशासन को कहा है कि अगर जल्द से जल्द कातिल को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं दिलाया गया तो वह संघर्ष करने को मजबूर होंगे जिसका जिम्मेवार पुलिस प्रशासन होगा।

