*👉🏻 चुनावों के मद्देनज़र डीसीपी खुद कर रहे नाकों पर चेकिंग* *👉🏻 अमन-कानून और व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से पुलिस पूरी तरह मुश्तैद*
जालंधर,18 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)- कल रविवार लोकसभा चुनावों की वोटिंग को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हो चुकी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीसीपी इन्वेस्टिगेशन स.गुरमीत सिंह व अन्य उच्च अधिकारी खुद सड़कों पर उतर चुके हैं और जगह जगह पर लगाए गए नाकों की चेकिंग कर रहे हैं।
आज सुबह भी डीसीपी गुरमीत सिंह ने खुद नाकों पर जाकर वाहनों की चेकिंग की और पुलिस नाकों पर मौजूद पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर स.गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अनुसार शहर में अमन कानून और व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से वह और उनकी टीम पूरी तरह से मुस्तैद है
और उनके साथ अर्ध सैनिक बल, पैरामिलिट्री फोर्सेस के जवान भी अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। गौरतलब है कि चुनावों के इन दिनों में जिला पुलिस ने कई नाकों से लाखों रुपयों की नकदी ज़ब्त की है। जिससे साफ पता चलता है कि पुलिस अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभा रही है।
