*👉🏻 सेवा भारती द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों को किया सेनिटाइज* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 24 अप्रैल 2020-(एच.ई)-सेवा भारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा चालित एक प्रकल्प है। इसके मुख्य कार्य हैं – शिक्षा, संस्कार,सामाजिक जागरूकता, स्वरोजगार, समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों में सामाजिक आर्थिक रूप से मुफ्त चिकित्सा सहायता, शिक्षा जैसे कई कल्याणकारी और सामाजिक सेवा कार्यक्रमों को शुरू करके शहरी झोपड़पट्टियों और पुनर्वास कॉलोनियों के बीच भी काम करता है।
यह सैंकड़ों जिलों में साल भर लाखों गतिविधियों को चलाता है। आपदा (बाढ़, भूकंप,महामारी आदि) के समय बढ़-चढ़कर समाज के हर हिस्से में सहायता के लिए बिना भेद-भाव तत्पर रहती है। इसी देश सेवा के प्रण में सेवा भारती संस्थान द्वारा कारगो मोटर जालंधर के सहयोग से सारे शहर को सैनिटाइज किया जा रहा है। आज सुबह सेवा भारती द्वारा एक टैंकर वार्ड 49 में मोहल्ला इस्लामाबाद में पंडित ललित कुमार कपिल व ऋतुराज मोती की देख रेख में भेजा गया व सारे मोहल्ले में सैनिटाइजर किया गया। इस कार्य में वार्ड 49 के भाजपा प्रधान विकास ढल्ल, डंपी सिक्का, अभी सिक्का, शिव विगा, शिव दर्शन व गगन कत्याल ने सहयोग किया।
