*👉🏻 शॉर्ट सर्किट से लगी घर में आग, सारा सामान जलकर हुआ राख* *👉🏻 पढ़ें पूरी ख़बर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 24 मई 2020-(प्रदीप भल्ला)- थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत पड़ते बुड्ढा मल पार्क के नजदीक स्थित एक घर में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। मकान मालिक सूरज प्रकाश पुत्र चंद्र प्रकाश निवासी भार्गव नगर ने बताया कि घर में वह और दो महिलाएं, तीन बच्चे मौजूद थे कि तभी फ्रिज के पास से धुआं निकलता हुआ नजर आया, देखते ही देखते आग भड़क उठी।
इसके बाद उन्होंने तुरंत ही दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया। तब तक आग ने भयानक रूप धारण कर लिया था। आग की चपेट में आने के कारण सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं मौके पर थाना भार्गव कैंप की पुलिस भी पहुंच गई थी। आग भड़की देख आसपास लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में कोई जागरूकता नहीं थी।
लोग एक दूसरे के साथ चिपके हुए खड़े दिखाई दे रहे थे और कितने ही लोगों ने मास्क भी नहीं पहना हुआ था। पुलिस के सामने ही यह सब कुछ दिखाई दे रहा था लेकिन पुलिस ने भी उक्त लोगों को समझाना मुनासिब नहीं समझा। आग लगने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ भाजपा नेता मोहिंदर भगत भी मौके पर पहुंच गए थे।