*👉🏻 पीएचएससी के उप-चेयरमैन और उनके भाई कोरोना पॉजिटिव* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 27 मई 2020-(एच.ई)-कोरोना को लेकर जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के उप चेयरमैन बॉबी सहगल व उनके भाई कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बॉबी अक्सर ही अस्पतालों में लोगों से मिलने के लिए जाते थे। जिसके बाद उन्होंने खुद ही अपनी और अपने भाई की जांच करवाई। आज पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के उप चेयरमैन मानिक सहगल उर्फ बॉबी सहगल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके साथ उनके भाई मनीष सहगल और एक अन्य व्यक्ति सुरजीत कुमार की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बॉबी सहगल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।


