*👉🏻 6 बजे के बाद दुकान खोलना पड़ा महंगा, एसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई* *👉🏻 खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 27 मई 2020-(प्रदीप भल्ला)-6 बजे के बाद दुकान खोलना एक दुकानदार को महंगा पड़ गया। थाना डिवीजन नंबर पांच के अंतर्गत पड़ती बस्ती शेख में वाल्मीकि आश्रम के सामने स्थित खालसा बर्गर नामक दुकान के मालिक पर पुलिस ने जिला प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने के मामले में कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक खालसा बर्गर का मालिक हरजीत सिंह निहंग प्रशासन द्वारा दिए गए समय शाम 6 बजे के बाद भी अपनी दुकान खोल कर सामान बेचता था।
आज एसीपी वेस्ट बरजिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित 6 बजे के बाद गश्त पर थे। तभी उन्होंने देखा कि खालसा बर्गर का मालिक हरजीत सिंह निहंग 6:00 बजे के बाद भी दुकान खोलकर बैठा हुआ था। एसीपी वेस्ट ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हरजीत सिंह को हिरासत में ले लिया। एसीपी वेस्ट ने कहा कि लॉक डाउन दौरान जो निर्देश जिला प्रशासन ने दिए हैं अगर कोई भी दुकानदार उन आदेशों की उल्लंघना करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसीपी वेस्ट ने कहा कि हर दुकानदार को निर्देश जारी किए हुए हैं कि वह सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक ही दुकान खोलेगा। अगर कोई इन आदेशों की उल्लंघना करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
