*👉🏻 अवैध तरीके से लाहन व शराब तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश* *👉🏻 30,400 लीटर लाहन व 100 लीटर अवैध शराब बरामद*
जालंधर,27 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)- एसएसपी नवजोत सिंह माहल के दिशा-निर्देशों पर थाना बिलगा व एक्साइज टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव संगोवाल सतलुज दरिया के नजदीक स्थित मंड एरिया में छापेमारी कर अवैध तरीके से शराब तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि डीएसपी दविंदर कुमार अत्री सब डिविजन फिल्लौर के निर्देशों पर थाना बिलगा की पुलिस पार्टी गश्त पर थी। तभी उन्हें सूचना मिली कि महिंदर सिंह पुत्र शिंगारा सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, बूटी पुत्र कश्मीर सिंह, बिंदर पुत्र कश्मीर सिंह, सुलखन सिंह पुत्र अमर सिंह, शिंदर पुत्र नारायण सिंह, सुरजीत सिंह पुत्र शेर सिंह, कद्दू व शेरा सभी निवासी
संगोवाल थाना बिलगा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सतलुज दरिया के नजदीक अवैध तरीके से लाहन व नाजायज शराब तैयार कर बेचने का कारोबार करते हैं। अगर इसी समय छापेमारी की जाए तो उक्त आरोपी शराब तैयार करने वाले सामान सहित काबू आ सकते हैं। पुलिस पार्टी ने ईटीओ दविंदर पन्नू और एक्साइज इंस्पेक्टर राम मूर्ति के साथ तुरन्त गांव संगोवाल में छापेमारी की। छापेमारी दौरान आरोपी पुलिस पार्टी को देख मौके से फरार हो गए। जबकि पुलिस पार्टी ने मौके से 52 तिरपाला,11 भट्ठियां, 22 ड्रम, 34,000 लीटर लाहन और 100 लीटर नाजायज शराब बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपियों पर थाना बिलगा में मामला दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

