*👉🏻 दुकान के ताले तोड़ हज़ारों की नकदी व सामान चुराया*
जालंधर,1 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 3 के अंतर्गत आती मंडी रोड पर स्थित वासु ट्रेडिंग नामक दुकान के ताले तोड़ चोरों ने ₹40000 की नकदी, इनवर्टर की बैटरी व अन्य सामान चुरा लिया। जानकारी देते हुए दुकान मालिक संजीव कुंद्रा ने बताया कि रात दुकान बंद कर चले गए थे। जब सुबह 10:00 बजे आए तो देखा दुकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि दुकान में पड़ी हुई ₹40000 की नकदी, इनवर्टर की बैटरी व अन्य सामान चोरी हो चुका है। घटना की सूचना तुरंत थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

