*👉🏻 मोहिंदर पाल ब्लाइंड मर्डर केस के तीन आरोपी काबू* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 10 जून 2020-(प्रदीप भल्ला)- साल 2019 में हुए महिंदर पाल ब्लाइंड मर्डर केस के 3 आरोपियों को देहात पुलिस ने काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि साल 2019 में अज्ञात हमलावरों द्वारा महिंदर पाल निवासी पिंड नवां पिंड शौकिया थाना सदर नकोदर को
तेजधार हथियारों से हमला कर उसका कत्ल कर दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियारों सहित फरार हो गए थे। सदर थाना की पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन पुलिस को आरोपियों का पता नहीं चल पाया था। 9 जून 2020 को थाना सदर के एस एसआई सिकंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित अड्डा शंकर मौजूद थे और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी ही एक बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने शक के आधार पर रोका और उनका नाम पूछा। युवकों ने अपना नाम भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा पुत्र निर्मल सिंह निवासी संघे खालसा और दूसरे ने अपना नाम दीपा पुत्र मंगतराम निवासी पिंड नत्त थाना नूरमहल बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर युवकों ने बताया कि उन्होंने साल 2019 में मोहिंदर पाल का कत्ल किया था। जिसमें उनका साथ उनके दोस्तों ने दिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महिंदर पाल बाबा बनकर गांव में घूमता था और लोगों की समस्याएं हल करता था। ऐसे ही एक दिन उनके घर के बाहर किसी ने टूना किया हुआ था। जिसके बाद से भूपिंदर सिंह के पिता बीमार रहने लगे और उसकी बहन का रिश्ता भी तीन बार टूट गया। इसी चक्कर में भूपिंदर सिंह मोहिंदर पाल से रंजिश रखने लगा और साल 2019 में इन्होंने अपने साथियों सहित मिलकर मोहिंदर पाल का कत्ल कर दिया। पुलिस ने भिंदा और दीपा को 9 जून 2020 को गिरफ्तार कर लिया था जबकि आरोपियों के बयानों पर मनदीप कुमार उर्फ सीपा पुत्र इंदरजीत निवासी पिंड नत्त को 10 जून को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के दो साथियों देस राज उर्फ देसु पुत्र निर्मल निवासी पिंड नत्त नूरमहल और रिंकू पुत्र निर्मल निवासी पिंड नत्त थाना नूरमहल को पुलिस ने नामजद किया है। देसराज मलेशिया गया हुआ है जबकि रिंकू फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।