*👉🏻 तीन जज और उनके स्टॉफ को किया होम कवारेंटाइन* *👉🏻 कोरोना पॉजिटिव जुआरी को किया था इनकी अदालत में पेश* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 09 जून 2020-(एच.ई)-जालंधर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना के संक्रमण का भय अब जालंधर अदालत तक भी पहुंच चुका है।
जिसके चलते आज जालंधर अदालत के तीन जज और उनके स्टॉफ को होम कवारेंटाइन किया गया है। जानकारी के अनुसार कमिश्नरेट पुलिस द्वारा बीते दिनों छापेमारी के दौरान हाई प्रोफाइल 11 जुआरियों को 20 लाख रुपए के करीब की नकदी और हथियारों सहित गिरफ्तार किया था।
जिन्हें जालंधर की माननीय अदालत में पेश किया गया था। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों का कोरोना टेस्ट करवाया था। जिनमें से अमृतसर के रहने वाले एक जुआरी प्रवीण महाजन उर्फ चिंटू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब 11 जुआरी जिस-जिस अदालत में पेश हुए थे सुरक्षा के मद्देनजर उन अदालतों के तीन जजों और उनके स्टाफ को होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। कोरोना की पहुंच अदालत तक हो जाने के कारण यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। लिहाजा सुरक्षा के दृष्टिगत तीनों जज और उनका स्टॉफ होम कवारेंटाइन हो चुका है।

