*👉🏻 पेशाब करने के बहाने आया व्यक्ति पेट्रोल पंप के दफ्तर से 50 हज़ार की नकदी लेकर फरार,आरोपी सीसीटीवी में हुआ कैद* *👉🏻 पैट्रोल पंप के कर्मियों के अनुसार आरोपी पास के मोहल्ले का रहने वाला* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 10 जून 2020-(एच.ई)-थाना डिवीजन नंबर 6 के अंतर्गत पड़ते भार्गव कैम्प क्षेत्र में स्थित बिंद्रा फ्यूल पॉइंट के दफ्तर से एक व्यक्ति पेशाब करने के बहाने घुसा और अलमारी से ₹50,000 की नकदी चुरा कर फरार हो गया। पेट्रोल पंप के मालिकों को उस समय पता चला जब वह हिसाब मिलाने के लिए अलमारी से नकदी निकालने लगे। सीसीटीवी चेक करने पर पता चला कि एक व्यक्ति पहले बाथरूम की तरफ गया और धीरे से दफ्तर में घुसकर अलमारी खोलकर उससे नकदी चुराकर फरार हो गया। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पेट्रोल पंप के कर्मचारी अमनदीप ने बताया कि दोपहर 1:30 से 2:00 के बीच एक व्यक्ति पेट्रोल पंप पर आया और बाथरूम की तरफ जाने लगा। उन्होंने सोचा कि कोई राहगीर होगा जो पेशाब करने के लिए बाथरूम जा रहा है। सभी कर्मचारी वाहनों में पेट्रोल डालने में व्यस्त थे कि उक्त व्यक्ति सबकी नजरों से बचता हुआ दफ्तर में घुसा और अलमारी में पड़ी हुई 50 हजार की नगदी उठाकर फरार हो गया। आसपास के लोगों को जब घटना का पता चला तो उन्होंने भी सीसीटीवी देखी तो पता चला कि आरोपी पास के मोहल्ले आबादपुरा का ही रहने वाला है। पेट्रोल पंप के मालिकों ने घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। सूत्रों के मुताबिक यह पता चला है कि पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है।