*👉🏻 मामला सीटी इंस्टीच्यूट से विस्फोटक व हथियारों सहित कश्मीरी आंतकियों के पकड़े जाने का* *👉🏻 अमृतसर पुलिस कमिश्नर, जालंधर पुलिस कमिश्नर और सीटी इंस्टीच्यूट के प्रबंधकों पर कार्रवाई के लिए अकाली नेता एच.एस वालिया ने खोला मोर्चा*
जालंधर,11 अक्तूबर-(भल्ला)-बुधवार सुबह सीटी इंस्टीच्यूट से तीन कश्मीरी आंतकियों को जम्मू-कश्मीर व पंजाब पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से करवाई कर विस्फोटक और हथियारों सहित काबू किया गया था। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए अकाली दल के नेता एचएस वालिया ने आज एक पत्रकारवार्ता कर अमृतसर पुलिस कमिश्नर, जालंधर पुलिस कमिश्नर और सीटी इंस्टीट्यूट व सेंट सोल्जर ग्रुप के प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर मोर्चा खोला है। एचएस वालिया ने कहा कि अमृतसर से हथियारों और विस्फोटक की खेप शिक्षण संस्थान में कितनी आसानी से पहुंच गई थी। अगर जम्मू कश्मीर की पुलिस द्वारा जालंधर पुलिस को सूचना न दी गई होती तो शहर में कितनी बड़ी वारदात हो सकती थी। इस पूरे घटना क्रम में शिक्षण संस्थान के प्रबंधकों की लापरवाही तो सामने आती ही है, इसके साथ-साथ अमृतसर पुलिस और जालंधर पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। क्योंकि विस्फोटक और हथियारों की खेप अमृतसर से जालंधर में लाई गई थी। इन 2 शहरों में कई जगहों पर पुलिस नाके लगे हुए होते हैं। लेकिन इसके बावजूद विस्फोटक और हथियारों की खेप कितनी आसानी से शिक्षण संस्थान में पहुंच गई। एचएस वालिया ने कहा कि अगर अमृतसर पुलिस कमिश्नर, जालंधर पुलिस कमिश्नर और सीटी इंस्टीट्यूट व सेंट सोल्जर ग्रुप के प्रबंधकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे और इस मामले को लेकर माननीय हाईकोर्ट में जाएंगे। एचएस वालिया ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ डीजीपी पंजाब को शिकायत देने की बात भी कही और इस मामले को लेकर डीजीपी से मिलने की बात भी कही है। अब देखना यह है कि क्या डीजीपी पंजाब इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हैं और पुलिस प्रशासन व शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों के खिलाफ कोई कार्रवाई करते हैं या नहीं।

