*👉🏻 डॉ. पंकज त्रिवेदी ने किया मरीज का अधूरा आपरेशन* *👉🏻 कंज्यूमर फोरम में जाने पर मरीज को 1 लाख 83 हज़ार रुपये देंगे डॉ. त्रिवेदी*
जालंधर- खुद को पंजाब का नंबर 1 स्पाइन सर्जन बताने वाले डॉक्टर पंकज त्रिवेदी को कंजूमर फोरम ने 1,83,000 रुपए मरीज को देने के आदेश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक मुकेरिया निवासी महिला बलविंदर कौर 3 अगस्त 2015 को चोट लगने के कारण निम्स अस्पताल के डॉक्टर पंकज त्रिवेदी के पास जांच के लिए आई। जांच करने के बाद डॉक्टर पंकज त्रिवेदी ने उन्हें बताया कि उनका ऑपरेशन करना पड़ेगा जिसका खर्च 90 हजार के करीब आएगा 3 दिन बाद बलविंदर कौर अस्पताल में भर्ती हो गई। डॉक्टर पंकज त्रिवेदी ने बलविंदर कौर की सर्जरी शुरू की और बीच ऑपरेशन ही मरीज को बताया कि एक एडवांस टेक्नोलॉजी आई है जोकि ऑपरेशन के लिए काफी फायदेमंद होती है। जिसका खर्च साठ हजार रुपए और आएगा लेकिन महिला ने अतिरिक्त ₹60,000 देने से मना कर दिया। जिसपर डॉक्टर ने मरीज को बिना बताए ही अधूरा ऑपरेशन कर 1,23,407 रुपए का बिल बना कर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। कुछ दिन बाद ही बलविंदर कौर को फिर से दर्द शुरु हो गया जिसके कारण वह 16 अक्टूबर को डॉक्टर पंकज त्रिवेदी को दिखाने के लिए निम्स अस्पताल आई। जिस पर डॉक्टर ने उन्हें कहा कि ऑपरेशन के कारण थोड़ा बहुत दर्द होता है जो कि धीरे-धीरे ठीक हो जाता है लेकिन बलविंदर कौर को कुछ दिनों बाद ही दर्द ज्यादा शुरू हो गया जो कि उनकी पीठ तक पहुंच गया। जिस पर बलविंदर कौर ने मुकेरियां में किसी दूसरे डॉक्टर को दिखाया। जिन्होंने जांच के बाद बलविंदर कौर को बताया कि उनका ऑपरेशन सही तरीके से नहीं किया गया है। जिस पर बलविंदर कौर ने डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर फोरम में शिकायत दर्ज करवाई और केस फाइल कर दिया। कंजूमर फोरम ने जांच के बाद निम्स अस्पताल के डॉक्टर पंकज त्रिवेदी को 1,83,000 रुपए बलविंदर कौर को देने के आदेश जारी किए।
बलविंदर कौर ने डॉक्टर पंकज त्रिवेदी की चिकित्सीय लापरवाही के कारण शारीरिक,मानसिक पीड़ा और तनाव के कारण कंजूमर फोरम का रास्ता अपनाया था।


