*👉🏻 गैंगस्टरों को शरण देने वाला गिरफ्तार, पंचम और भालू के विवाद में भी शामिल है नितिन*
जालंधर,11 अप्रैल-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने गैंगस्टर प्रीत फगवाड़ा,राजा पहाड़िया जैसे गैंगस्टर्स को शरण देने के मामले में चीमा चौक निवासी नितिन धवन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विमल कांत ने बताया कि नितिन भालू और पंचम के मामले में भी शामिल है। दोनों के विवाद में उसने उनके साथियों को शरण दी थी। उन्होंने बताया कि नितिन को रिमांड पर लेकर इस मामले में पूछताछ की जाएगी।
————————————————
*केंद्रीय मंत्री के साथ नितिन ने डाली है कई तस्वीरें*
गैंगस्टरों को शरण देने के मामले में पकड़ा गया युवक नितिन कई राजनेताओं के साथ संबंध में रहा है। उसकी फेसबुक पर केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के साथ भी कई तस्वीरें वायरल है। पुलिस नितिन को रिमांड पर लेकर उसके संपर्कों के बारे में भी जांच करेगी।


