*👉🏻 आर्मी डिपू के सामने हो रहा अवैध निर्माण* *👉🏻 बिल्डिंग इंस्पेक्टर की शिकायत के बाद नहीं रुका निर्माण* *👉🏻 इंस्पेक्टर बोला अवैध निर्माण तोड़ा तो कहाँ से देंगे अधिकारियों को बेगार*
जालंधर-(हैडलाइन एक्सप्रेस ब्यूरो)-सूरानसी इलाके में स्थित आर्मी डिपू के सामने एक तंग गली में ऊपरी मंजिल पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। नियमों के मुताबिक आर्मी डिपू से 7 सौ मीटर के अंदर दूसरी मंजिल नहीं बनाई जा सकती। लेकिन उक्त जगह पर सरेआम दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। एक जागरूक पाठक द्वारा उक्त निर्माण की वीडियो बना कर पीएनल को भेजी है और बताया है कि उसने इस अवैध निर्माण की शिकायत बिल्डिंग इंस्पेक्टर अरुण खन्ना को की थी लेकिन उन्होंने कोई करवाई नहीं कि। जब जागरूक पाठक ने इंस्पेक्टर अरुण खन्ना से की गई शिकायत पर कार्रवाई के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं कर सकते। क्योंकि उन्हें उच्चाधिकारियों को बेगार देनी पड़ती है और ये बेगार इन्हीं अवैध निर्माणों के जरिये ही आती है। 3 अगस्त को इस अवैध निर्माण बाबत शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई न होने के कारण आज वहां पर शटरिंग की जा रही है और लैंटर की तैयारी हो चुकी है। अब देखना ये है कि आर्मी डिपू की सुरक्षा में सेंध लगा रहे इस अवैध निर्माण पर कार्रवाई होगी या नहीं।

————————————-
जब इस बारे में निगम कमिश्नर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सोमवार को उक्त अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जाएगी और इंस्पेक्टर अरुण से पूछताछ की जाएगी कि वह किन अधिकारियों को बेगार देता है।
