*👉🏻 विदेश में बैठा पन्नू खालिस्तान की आड़ में भड़का रहा युवाओं को-शिवसेना हिंद* *👉🏻 सैंकड़ों युवा जुड़े शिवसेना हिंद से* *👉🏻 पढ़ें खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
अमृतसर, 29 जून 2020-(एच.ई)-शिव सेना हिन्द की एक बेहद अहम बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कूमरिया औऱ राष्ट्रीय यूथ उपाध्यक्ष रमन पंडित की अध्यक्षता में सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन करते हुए अमृतसर में आयोजित की गई। इस मौके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा निशांत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन के साथ राष्ट्रीय चैयरमैन भारतीय आंगरा, कौर कमेटी चैयरमैन रवीं शर्मा, ,राष्ट्रीय यूथ अध्यक्ष ईशान्त शर्मा, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परविंदर भट्टी ,सोनू राणा पंजाब चेयरमैन,शिव दर्शन ढींगरा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,बंटी जोगी उत्तर भारत प्रभारी,संजीव देनी,पंजाब सचिव,अमित बल्लू नरिंदर राठौड़ पंजाब चेयरमैन विशेष रूप से शामिल हुए। वही इस मौके निशांत शर्मा ने पार्टी में शामिल हुए नेताओ को सिरोपा डाल कर उन का स्वागत किया। इस मौके कई जिलों की नियुक्तिया की गई। इस मौके अश्वनी शर्मा को पंजाब उपाध्यक्ष, संजीव अग्निहोत्री अध्यक्ष अमृतसर, सुनील कुमार उपाध्यक्ष, अविनाश मल्होत्रा उपाध्यक्ष, हनी रंधावा अध्यक्ष माइनॉरिटी मोर्चा, मनिंदर जीत सिंह जिला दिहाती अध्यक्ष ,दविंदर सिंह उपाध्यक्ष शहरी उपाध्यक्ष, प्रिंस शर्मा युवा उपाध्यक्ष, मनी मिगलानी युवा अध्यक्ष लुधियाना, प्रदीप कुमार जिला यूथ अध्यक्ष , अभिषेक कुमार जिला यूथ उपाध्यक्ष, अतुल मल्होत्रा जिला प्रेस सचिव गुरदासपुर की जिम्मेदारी सौपी गई। इस मौके निशांत शर्मा व भारतीय आंगरा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह, डीजीपी दिनकर गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि सीएम व डीजीपी की बदौलत पंजाब में गैंगस्टरों व आंतकियों की गिरफ्तारी से पन्नू जैसे देश द्रोहियों की पंजाब में हिंसा फैलाने की साजिशें ध्वस्त हुई है। जिस के लिए हम सीएम व डीजीपी साहिब का धन्यवाद करते है। उन्होंने कहा कि हम पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता, पंजाब व केंद्र सरकार से मांग करते है कि जल्द से जल्द बिना देरी किये गद्दार व देश द्रोही गुरपतवंत सिंह पन्नू को विदेश से गिरफ्तार कर भारत लाकर फांसी के फंदे पर लटकाया जाए। उन्होंने गैंगस्टरों व आंतकियों को चेतावनी दी कि पंजाब में हिंसा फैलाने से पहले ये याद रखे कि पंजाब के सीएम कैप्टन है और पुलिस की कमान जाबांज अधिकारी डीजीपी दिनकर गुप्ता के हाथ मे है। और आतंकी इतिहास उठाकर देख लें कैप्टन व डीजीपी ने आंतकियों व गैंगस्टरों का क्या हाल किया है। उन्होंने कहा कि रेफरेंडम 2020 की मुहिम पाकिस्तान की भारत ही नही बल्कि सिखों के प्रति बड़ी साजिश है । और पाकिस्तान व खालिस्तान समर्थक सिखों के बहुत बड़े दुश्मन है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खालिस्तान बनाने के लिए सिखों को भड़काकर पंजाब में हिंसा फैलाकर खून खराबा करना चाहता है। वही पाकिस्तान खालिस्तान बनाकर भारत भर में इतिहासिक गुरु धामों व गुरुद्वारों के दर्शनों के लिए के लिए सिखों को बेमुख व तरसाना चाहता है। इस तरह एक तरफ तो वह भारत की अखंडता पर प्रहार करना चाहता है वही दूसरी और सिखों के खिलाफ भी उस की साजिश सफल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कभी न पूरा होने वाला खालिस्तान का सपना कभी सच तो होगा नही पर फिर भी सिखों को यह भी सोचना होगा कि खालिस्तान अगर बन गया तो भारत भर में जितने भी सिखों के इतिहासिक गुरुद्वारे है। उन के लिए वीजा लेकर दर्शन करने जाना होगा। उन्होंने कहा कि अगर खालिस्तान बनाना ही है तो भारत के पंजाब राज्य को ही क्यो टारगेट किया जा रहा । पाकिस्तान के पंजाब में भी खालिस्तान बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सिखों व हिंदुओं को आपस मे भिड़ाकर पाकिस्तान भारत को खंड खंड करने का षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि सिख पाकिस्तान में खालिस्तान बनाने के लिए सँघर्ष करे इस कार्य को सफल बनाने के लिए सिख ही नही पूरा हिन्दू समाज भी उन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगा। और पाकिस्तान रूपी नाग का सिर कुचलने के लिए सिखों का साथ देगा। इस मौके इशांत शर्मा व परविंदर भट्टी ने कहा कि हम डीजीपी से मांग करते है कि जो भी पन्नू व पम्मा जैसे खालिस्तानियों के समर्थक सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर लोगों को रेफरेंडम 2020 मुहिम या खालिस्तान मुहिम में जुड़ने के लिए उकसाते व भड़काते है उन के खिलाफ तुरन्त एफआईआर दर्ज गिरफ्तारी होनी चाहिए। ताकि माहौल खराब न हो । क्यो की सोशल मीडिया के जरिये कोई भी भड़काऊ पोस्ट जल्दी से वायरल होकर माहौल को बिगाड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते है कि अंग्रेजी हकूमत के जनरल डायर जैसे महापापी क्रूर देश द्रोही के नक्शे कदमो पर चलने वाले पन्नू को विदेश से गिरफ्तार कर जलियांवाला बाग में सरेआम फांसी पर लटकाया जाना चाहिए। 
