*👉🏻 करवाचौथ की रात शहर में हुआ क़त्ल*
जालंधर,28 अक्तूबर-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-मकसूदां मंडी में करवाचौथ की देर रात कत्ल हो गया। जिसका पता सुबह मंडी में आये प्रवासी मजदूरों को चला तो उन्होंने थाना डिवीजन नं-1 की पुलिस को सूचित किया। कत्ल की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 1 के प्रभारी कुलवंत सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन उसकी वेशभूषा से पता चलता है कि वह कोई प्रवासी मजदूर है और दिहाड़ीदार है। उसके चेहरे पर बुरी तरह से वार किए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
