पंजाब : अगले 6 दिन तेज बारिश के आसार

जालंधर : पंजाब में बीते दो दिन से बादल शांत हैं। ऐसे में अब यहां पारा धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। रविवार को अधिक तापमान में 2.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन अब भी यह सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम में अगले छह दिन सूबे में मध्यम से तेज बारिश के आसार जताए हैं।
रविवार को भी सूबे के लहरा, सुनाम, पातड़ां, समाना, सरदूलगढ़, तलवंडी साबो समेत अन्य जगहों पर हल्की बारिश जारी रही। 24 घंटों में बठिंडा में 14, बरनाला में 7, अबोहर में 2.5, फिरोजपुर में 9.5 और मोहाली में 8 एमएम बारिश हुई है। वहीं, हिमाचल में रविवार को यलो अलर्ट के बीच मौसम मिलाजुला रहा।
