*👉🏻 लुटेरा गिरोह का सरगना काबू* *👉🏻 दो कारें व सोना बरामद*
जालंधर-(टिंकू पंडित/प्रदीप भल्ला)-एसएसपी देहाती गुरप्रीत सिंह भुल्लर
के दिशा-निर्देशों पर सीआईए-1 व लोहियां थाना के एसआई सुरिंदर कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लुटेरा गिरोह के सरगना सुखजिंदर सिंह उर्फ सन्नी पुत्र अमरजीत सिंह निवासी नवांपिंड दोनेवाल थाना लोहियां को लूट की स्विफ्ट कार व तीन तोले सोने सहित काबू किया है।
पत्रकारवार्ता दौरान जानकारी देते हुए एसएसपी जीपीएस भुल्लर ने बताया कि आरोपी पर पहले भी लूटपाट के मामले दर्ज हैं। आरोपी अपने साथियों हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदर निवासी धर्मीवाल थाना मैहतपुर, अमनदीप सिंह उर्फ लव उर्फ लवदीप निवासी कनियाँ कलां थाना शाहकोट व दलजीत सिंह उर्फ डल्ली निवासी सादिकपुर थाना शाहकोट के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी के पास से लूटी हुई लांसर कार भी बरामद हुई है। आरोपियों ने 05-01-18 को रात 7 बजे जंडियाला फगवाड़ा रोड पर मनजीत सिंह निवासी रुड़की को रोक मारपीट कर नकदी व सोना लूटा था। उसी दिन आरोपियों ने स्विफ्ट कार भी लूटी थी। आरोपियों ने साथ मिलकर दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया है। जिस कारण आरोपियों पर अलग-अलग थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं।
