*👉🏻 हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर शशि शर्मा समर्थक मिले पुलिस कमिश्नर से*

जालंधर,29 नवंबर-(हरदीप सिंह बब्बू)- हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शशि शर्मा के समर्थक पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से मिले और उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, ताकि शशि शर्मा व उनके वकील बैठे सनी शर्मा पर हमले की साजिश का पर्दाफाश हो सके। समर्थकों ने बताया कि शशि शर्मा पर हमला किसी साजिश के तहत किया गया है। क्योंकि वह हिंदू संगठनों के साथ जुड़े हुए हैं और काफी समय से नशा तस्करों, गैंगस्टरों और पुलिस में शामिल काली भेड़ों के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे। इसीलिए उन पर कातिलाना हमला किया गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि 24 घंटे के अंदर अंदर अगर आरोपियों को गिरफ्तार ना किया गया तो वह सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।
इस मामले में रैनक बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य भी शशि शर्मा के समर्थन में आ गए हैं।

