*👉🏻 ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की टांग कटी*
जालंधर, 2 अक्तूबर-(भल्ला)-कैंट स्टेशन के नज़दीक ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की टांग कट गई। जिसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जीआरपी के कांस्टेबल जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। मौके पर जाकर देखा तो व्यक्ति की टांग कट चुकी थी और बहुत ज्यादा खून बह रहा था। तुरंत ही एम्बुलेंस 108 को बुलाया गया और घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। हालत गंभीर होने के कारण व्यक्ति कुछ बताने की हालत में नहीं था। इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

