*👉🏻 नशीले इंजेक्शनों सहित दो काबू, एक फरार*
जालंधर,9 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों सहित दो व्यक्तियों को काबू किया है जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 6 के प्रभारी बेअंत जुनेजा ने बताया कि पुलिस पार्टी ने मेंबरों चौक में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान उन्होंने तीन व्यक्तियों को शक होने पर रुकने का इशारा किया। जिनमें से एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया जबकि दो व्यक्तियों को पुलिस पार्टी ने काबू कर लिया। पकड़े गए व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 170 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह नशीले इंजेक्शन फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश से खरीद कर लाते थे और यहां पर सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना नाम गुरुदेव राज उर्फ तोता पुत्र लेट हंस राज निवासी अशोक विहार व शेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र सुरजीत सिंह निवासी अशोक विहार बताया। फरार हुए आरोपी की पहचान लाडी पुत्र राम निवासी अशोक विहार के रूप में हुई है। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
