*👉🏻 डॉ. चरणजीत अटवाल ने निकाला रोड शो, मिला लोगों का भरपूर समर्थन*
जालंधर,16 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)-अकाली दल और भाजपा के सांझे उम्मीदवार डॉ.चरणजीत सिंह अटवाल ने आज अपने चुनावी अभियान को आगे बढ़ाते हुए रोड शो निकाला।
श्री राम चौक से शुरू हुए इस रोड शो में सैंकड़ों की गिनती में लोग शामिल थे। डॉ. अटवाल के साथ मनोरंजन कालिया, केडी भंडारी, कमलजीत सिंह भाटिया, अनिल सच्चर, रमेश शर्मा, ऋतु कौशिक, भोला शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता इस पैदल मार्च में शामिल थे। श्री राम चौक से ज्योति चौक और अंदरूनी बाज़ारों में निकाले गए इस रोड शो का लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
डॉ. अटवाल ने हर किसी से मिलकर समर्थन मांगा। लोगों ने डॉ. अटवाल को कहा कि वह फिर से नरेंद्र मोदी को ही देश का प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं। इसलिए वह पूरी तरह से भाजपा और अकाली दल के साथ हैं और फिर से भाजपा की सरकार ही बनाएंगे। लोगों का भरपूर प्यार देख डॉ. चरणजीत सिंह अटवाल ने उनका धन्यवाद किया। जगह-जगह पर डॉ. अटवाल का लोगों द्वारा स्वागत किया गया।