*👉🏻 पांच हज़ार रुपये रिश्वत लेते हुए पटवारी को विजिलेंस ने किया काबू* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 07 जुलाई 2020-(प्रदीप भल्ला)-विजिलेंस ब्यूरो ने पांच हज़ार रुपये रिश्वत लेते हुए गांव डरोली खुर्द,सब-तहसील आदमपुर,थाना आदमपुर ज़िला जालंधर के पटवारी नरिंदर सिंह को काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी विजिलेंस दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि गांव डरोली खुर्द,सब-तहसील आदमपुर,थाना आदमपुर ज़िला जालंधर के रहने वाले सुखजीत सिंह पुत्र शिंगारा सिंह ने उन्हें शिकायत दी थी कि पटवारी नरिंदर सिंह ने उससे इंतकाल चढ़वाने की एवज में 10 हज़ार रुपये रिश्वत की मांग की है। 5000 रुपये पटवारी नरिंदर सिंह शिकायतकर्ता से पहले ही ले चुका है और बाकी 5 हज़ार रुपये 07 जुलाई 2020 को देने के लिए कहा है। जिसके बाद एसएसपी विजिलेंस दलजिंदर सिंह ढिल्लों के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अश्विनी कुमार की अगुवाई में एक टीम बनाई गई। जैसे ही शिकायतकर्ता ने पटवारी नरिंदर सिंह को आज ₹5000 बतौर रिश्वत के तौर पर पकड़ाए तो विजिलेंस टीम ने रिश्वतखोर पटवारी को मौके पर ही रंगे हाथ काबू कर लिया। रिश्वतखोर पटवारी पर विजिलेंस थाना में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी। एसएसपी विजिलेंस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने साल 2014 में साढ़े सात मरले का एक प्लाट सुरजीत कौर मिन्हास पत्नी लेट दयाल सिंह निवासी डरोली खुर्द से खरीदा था। जिसके बाद शिकायतकर्ता अपने प्लॉट में बोर करना चाहता था लेकिन मंजीत कौर पत्नी ओंकार सिंह निवासी पिंड डरोली खुर्द ने उसे रोक दिया। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने सिविल जज के सामने केस लगाया और फैसला शिकायतकर्ता के हक में हुआ। शिकायतकर्ता उसी प्लॉट का इंतकाल अपने नाम पर करवाने के लिए पटवारी नरिंदर सिंह के पास गया था जिस ने उससे ₹10000 बतौर रिश्वत के तौर पर मांगे थे। शिकायतकर्ता ने 5000 रुपये मजबूरन उसी दिन पटवारी के दबाव में आकर दे दिए थे और बाकी रहते 5,000 रुपये 07 जुलाई को देने तय हुए थे। जिसके बाद विजिलेंस टीम ने रेड कर रिश्वतखोर पटवारी को काबू कर लिया।
