*👉🏻 अवैध शराब सहित गोपी गिरफ्तार, शराब तस्कर अजय पहाड़िया मौके से फरार* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,15 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)-सीआईए-1 की पुलिस ने अवैध शराब सहित गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र गुरमेज़ सिंह निवासी देओल नगर को गिरफ्तार किया है। जबकि गोपी का साथी शराब तस्कर अजय पहाड़िया मौके से फरार होने में सफल हो गया। जानकारी देते हुए सीआईए-1 के प्रभारी ने बताया कि 14 जुलाई को सीआईए टीम ने पटेल चौक में नाकाबंदी की हुई थी। तभी उन्हें सूचना मिली की गोपी और अजय कुमार
उर्फ अजय पहाड़िया पुत्र चेतराम निवासी संगत सिंह नगर कपूरथला चौक नजदीक बांसल अस्पताल के पास दो गाड़ियों में अवैध शराब रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने छापेमारी की तो मौके से एक होंडा सिटी कार में अवैध शराब सहित गुरप्रीत गोपी काबू आ गया। जबकि शराब तस्कर अजय पहाड़िया मौके से अपनी गाड़ी छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने अजय पहाड़िया की गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से भी शराब की पेटियां बरामद हुई। पुलिस ने दोनों गाड़ियों में से 28 पेटी अवैध शराब की बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर आरोपी अजय पहाड़िया की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि गुरप्रीत सिंह गोपी मृतक जसप्रीत सिंह जस्सा का भाई है। जिसका 9 मार्च 2019 को कत्ल हो गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दूसरे राज्यों से सस्ते रेट में शराब खरीद कर यहां पर महंगे दाम में बेचते थे।
