*👉🏻 डिप्टी मेयर बंटी के पार्टी से इस्तीफे की असली कहानी आई सामने* *👉🏻 क्यों इस्तीफे की खबर को बनाया गया सुर्खियों में, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*

जालंधर, 02 अगस्त 2022-(प्रदीप भल्ला)- डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी द्वारा कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिए जाने के पीछे की असली कहानी सामने आई है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार बंटी ने खुद की बदनामी ना हो जाए इसलिए इस्तीफे की खबर को सुर्खियां बना दिया है, क्योंकि पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने डिप्टी मेयर बंटी को कल ही पार्टी के विरुद्ध चलने और चुनावों में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार करने के कारण 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया था। मगर बंटी ने पार्टी के एक वरिष्ठ नेता से कहकर उस लेटर को 1 दिन के लिए रुकवा लिया ताकि वह खुद इस्तीफा भेज कर उसकी खबर को वायरल करवा दें जिससे उनकी बदनामी होने से बच जाए। इसीलिए बंटी ने जो इस्तीफा भेजा है उसकी तारीख में हेरफेर किया हुआ है जो कि साफ दिखाई दे रहा है।
असली वजह यही है कि पार्टी द्वारा बंटी को कल ही 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया था। मगर बंटी ने खुद इस्तीफा भेज कर उस खबर को वायरल करवा कर अपनी इमेज को खराब होने से बचाने की कोशिश की और पूर्व विधायक सुशील रिंकू पर इल्जाम लगाकर कहानी को दूसरी तरफ मोड़ने की कोशिश की।
हैडलाइन एक्सप्रेस अपने पाठकों के लिए सिमरनजीत सिंह बंटी के इस्तीफे और पार्टी के प्रदेश प्रधान राजा वडिंग द्वारा बंटी को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित किए जाने की लेटर को जारी कर रहा है।
