*👉🏻 विक्की गौंडर और सुक्खा काहलों जैसा हाल होना चाहिए डेरा प्रेमी के कातिल गैंगस्टरों का-इशांत शर्मा* *👉🏻 सीएम पंजाब और डीजीपी पंजाब पर है भरोसा-शिवसेना हिंद* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*



जालंधर, 24 नवंबर 2020-(एच.ई)-शिव सेना हिंद की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस मौके पार्टी के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ईशान्त शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा दीपक छाबड़ा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा रमन पंडित,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा संदीप वर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस मौके ईशान्त शर्मा ने कहा कि डेरा सिरसा के गढ़ क्षेत्र बठिंडा के रामपुरा में डेरा प्रेमी मनोहर लाल की गोली मार कर की गई हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर सुक्खा गिल लम्मा ग्रुप के गैंगस्टरों की जिंदगी के अब ज्यादा दिन बाकी नही है या तो उन्हें विक्की गोंडर की तरह मौत मिलने वाली है या तो सारी जिंदगी अब जेल की रोटियां खानी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि हमें पंजाब पुलिस के डीजीपी दिनकर गुप्ता, आईपीएस अमित प्रसाद, आर एन ढोके ,कुंवर विजय प्रताप सिंह जैसे दबंग व जाबांज अधिकारियों पर पूरा भरोसा है। इनके होते हुए डेरा प्रेमी की हत्या करने वाले हत्यारे ज्यादा दिन तक छिप नही सकते। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा दीपक छाबड़ा ने कहा कि सुक्खा गिल लम्मा ग्रुप के गैंगस्टरों को शायद विक्की गोंडर की दर्दनाक मौत याद नही है। जिस को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और डीजीपी दिनकर गुप्ता के सख्त आदेशों के बाद पंजाब पुलिस ने कुत्ते की मौत मार डाला था। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर सुक्खा लम्मा ग्रुप द्वारा सोशल मीडिया पर किये गए दावे के अनुसार गैंगस्टर वीर हरजिंद्र व अमना को विक्की गोंड़र की तरह मौत देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में किसी भी हिंसक घटना को अंजाम देने से पहले आंतकी व गैंगस्टर ये सोच ले कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन है और डीजीपी दिनकर गुप्ता जिन्होंने विक्की गोंडर जैसे कई गैंगस्टरों को कुत्ते की मौत सुलाया है और कई आंतकियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुके है। सुक्खा गिल लम्मा ग्रुप समेत पंजाब भर में छुपे गैंगस्टरों व आंतकियों को कड़ी चेतावनी देते हुए दीपक छाबड़ा ओर रमन पंडित ने कहा कि वह पंजाब में हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने की हरकतें बन्द कर सरेंडर कर दें नही तो इस का अंजाम बहुत खतरनाक होगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा रमन पंडित ने कहा कि हरजिंद्र व अमना को विक्की गोंड़र की तरह मौत देने वाले जाबांज पुलिस अधिकारियों को शिव सेना हिन्द 11 लाख रुपये बहादुरी पुरुस्कार देकर सम्मानित करेगी। इस मौके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा संदीप वर्मा ने कहा कि इतिहास उठाकर देख लो मुख्यमंत्री और डीजीपी साहिब ने हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने वाले गैंगस्टरों व आंतकियों का क्या हाल किया है। दीपक छाबड़ा ने कहा कि शिव सेना हिन्द पिछले लंबे समय से आंतकियों व गैंगस्टरों को आगाह कर रही है कि वह मुख्यमंत्री कैप्टन और डीजीपी गुप्ता के आगे घुटने टेक कर सरेंडर कर दें। नही तो आंतकियों व गैंगस्टरों का बच पाना असंभव है। रमन पंडित ने कहा कि पंजाब की जेल में बन्द गैंगस्टर सुक्खा लम्मा द्वारा सोशल मीडिया पर डेरा प्रेमी की हत्या की जिम्मेदारी लेने की पोस्ट डाल कर जेल अधिकारियों के बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी है।
संदीप वर्मा ने कहा कि पंजाब की जेलों में बंद आंतकी व गैंगस्टर मोबाइल का इस्तेमाल कर पंजाब का शांतिमय माहौल बिगाड़ने की साजिशें कर रहे है। और शर्मनाक बात यह है। इस मौके ईशान्त शर्मा और संदीप वर्मा ने कहा कि कुछ भृष्ट अधिकारियों की वजह से जेलों में बंद गैंगस्टर मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे है और यह गैंगस्टर गुंडों के जरिये पंजाब के लोगों की हत्याएं व लूटपाट आदि की वारदातों को अंजाम दे रहे है। ईशान्त शर्मा,संदीप वर्मा ने कहा कि हम पंजाब के डीजीपी से मांग करते है कि जिस जेल में सोशल मीडिया पर डेरा प्रेमी की हत्या की जिम्मेदारी लेने की पोस्ट डाली गई है उस जेल के सुपरिंटेंडेंट समेत जिम्मेदार अधिकारियों को सस्पेंड नही बल्कि नोकरी से बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि जेलों में सर्च अभियान चलाकर सभी कैदियों की तलाशी ली जाए ताकि जेलों में जो भी आंतकी व गैंगस्टर मोबाइल इस्तेमाल कर रहे है उन का पर्दाफाश हो सके और जिन जिन जेलों से मोबाइल फोन बरामद हो उस जेल के अधिकारियों को नोकरी से बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि बिना जेल अधिकारियों की मिलीभगत के जेल में गैंगस्टर मोबाइल फ़ोन इस्तेमाल नही कर सकते। उन्होंने कहा कि जेलों में फोन के जरिये आतंकी मॉड्यूल और गैंगस्टरों के ग्रुप तैयार हो रहे है। और जेलों से बैठे बैठे हिंसा फैलाते है।
