*👉🏻 एक ही जगह,एक ही ट्रक,दो दिन में दो हादसे*
जालंधर-(ज्ञान सिंह)-ट्रैफिक व जिला पुलिस की लापरवाही इस बात से जाहिर होती है कि कल जहां पर ट्रक से बस टकराई थी उसी जगह पर आज ट्रक टकरा गया। जिसका मुख्य कारण ये रहा कि पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को वहां से हटाया ही नहीं था।
जानकारी के मुताबिक मकसूदां थाना के अंतर्गत पड़ते गांव काहनपुर में आज खड़े ट्रक में पीछे से आ रहा बजरी से भरा एक ट्रक टकरा गया जिस कारण चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों ने बड़ी मशक्कत के साथ निकाल कर अस्पताल दाखिल करवाया। हादसे का कारण वही ट्रक बना जिससे कल बस टकराई थी। अगर प्रशासन से वहां से क्षतिग्रस्त ट्रक को हटा दिया होता तो आज हादसा होने से बच जाता।

