*👉🏻 बीती रात नशे की हालत में बिजली ठीक करने आये जेई के और भी कारनामे सामने आए* *👉🏻 कुछ दिन पहले भी नशे की हालत में अपने विभाग के कर्मचारी से उलझ चुका है जेई भूपिंदर सिंह* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 07 जून 2021-(एच.ई)- बीती रात जालंधर हाइट्स में बिजली ठीक करने आए जेई भूपिंदर सिंह की एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें वह अपनी कार में नशे में धुत बैठा हुआ था और कार से बाहर निकलते ही लड़खड़ा कर गिर गया था।
जेई भूपिंदर सिंह को इतनी भी होश नहीं थी कि वह कुछ कह पाता। थाना सात की पुलिस ने जेई को बीती रात ही काबू कर लिया था क्योंकि नशे की हालत में जेई ने मीडिया कर्मियों से भी बदतमीजी की थी। बात यहीं खत्म नहीं होती, बिजली विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेई भूपिंदर सिंह कुछ दिन पहले भी नशे की हालत में अपने विभाग के एक कर्मचारी से उलझा था। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे से झगड़ पड़े। उस समय भी जेई नशे की हालत में था और सामने वाले कर्मचारी से बदतमीजी से पेश आ रहा था।
गुस्से में आए कर्मचारी ने जेई पर अपने हाथ साफ कर दिए थे। जेई भूपिंदर सिंह की यह हरकतें कोई पहली या दूसरी बार नहीं है, ज्यादातर शाम होते ही जेई नशे में धुत हो जाता है। अगर कहीं कोई इमरजेंसी जरूरत पड़ जाए तो वह नशे की हालत में ही पहुंच जाता है। यह सब कहना है बिजली विभाग के सूत्रों का। उक्त जेई की इन हरकतों के कारण बिजली विभाग के जूनियर कर्मचारी परेशान हो चुके हैं। अब देखना यह है कि विभाग जेई भूपिंदर सिंह पर कोई कार्रवाई करता है या मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।